शिवपुरी नगर: नीलगर चौराहे पर गंदे पानी में करंट फैलने से गाय की मौत, लोगों ने मुख्य मार्ग जाम किया
शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-20 नीलगर चौराहे के पास गणेश गली में आज बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे भरे गंदे पानी में करंट फैलने से एक गाय की मौत हो गई। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वार्ड की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने लापरवाही बरतते हुए नाली निर्माण के बिना ही सड़क निर्माण का कार्य करा दिया हैं। जिसके कारण पानी भरता है।