मोहनिया: रामपुर पीकेट से मोहनिया पुलिस ने एक बाइक की ज़ब्ती की, चालक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद
Mohania, Kaimur | Apr 28, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने एनएच 30 रोड के पास स्थित रामपुर पिकेट के पास एक बाइक सवार को रुकवा कर जांच किया तो उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी करमचट थाना क्षेत्र के तिलोई गांव के वीरेंद्र मुसहर बताया जा रहा है।