Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

Ambala Media:" एस.डी. गर्ल्स हाई स्कूल में 15 दिवसीय हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ अम्बाला छावनी, 25 जुलाई। हरियाणा कला परिषद, एवं एस.डी. गर्ल्स हाई स्कूल, तोपखाना बाजार, अम्बाला छावनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ आज विद्यालय परिसर में हुआ। यह कार्यशाला 25 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक कला एवं पारंपरिक लोक नृत्यों से परिचित कराना, उनमें अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान एवं रुचि विकसित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना है। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड नं. 2 की एम.सी. श्रीमती रीना जी उपस्थित रहीं। उनके साथ समाजसेवी श्री अशोक लहरी जी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर श्री अशोक लहरी जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण और लगन के साथ नृत्य का अभ्यास करें तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यशाला में वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रशिक्षक श्री बुधराम जी विद्यार्थियों को हरियाणवी लोक नृत्य का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति नरूला बहल जी ने मुख्य अतिथि श्रीमती रीना जी, श्री अशोक लहरी जी, हरियाणा कला परिषद तथा वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री बुधराम जी का विद्यालय में पधारने एवं कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कार्यशाला के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ambala, Ambala | Jul 25, 2026

MORE NEWS

Ambala Media:" एस.डी. गर्ल्स हाई स्कूल में 15 दिवसीय हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ अम्बाला छावनी, 25 जुलाई। हरियाणा कला परिषद, एवं एस.डी. गर्ल्स हाई स्कूल, तोपखाना बाजार, अम्बाला छावनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ आज विद्यालय परिसर में हुआ। यह कार्यशाला 25 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक कला एवं पारंपरिक लोक नृत्यों से परिचित कराना, उनमें अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान एवं रुचि विकसित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना है। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड नं. 2 की एम.सी. श्रीमती रीना जी उपस्थित रहीं। उनके साथ समाजसेवी श्री अशोक लहरी जी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर श्री अशोक लहरी जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण और लगन के साथ नृत्य का अभ्यास करें तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यशाला में वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रशिक्षक श्री बुधराम जी विद्यार्थियों को हरियाणवी लोक नृत्य का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति नरूला बहल जी ने मुख्य अतिथि श्रीमती रीना जी, श्री अशोक लहरी जी, हरियाणा कला परिषद तथा वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री बुधराम जी का विद्यालय में पधारने एवं कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कार्यशाला के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। - Ambala News