कनाड़िया: खजराना पुलिस का नार्को प्रहार, प्रॉपर्टी ब्रोकर की आड़ में गांजा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 134 स्थित चार्टर्ड बस स्टॉप के पीछे एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने आने वाला है। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने तुरंत टीम गठित कर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार एक शख्स ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे मुस्तैदी से दबोच लिया।