फुलवरिया: श्रीपुर गृह भेदन कांड का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का आभूषण खरीदने वाला दुकानदार सहित शातिर चोर गिरफ्तार, आभूषण बरामद
श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव में तीन और चार सितंबर को दो बंद घरों में हुई चोरी की वारदात में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना अली हुसैन अंसारी, सुजीत कुमार राम उर्फ़ फेंकू और चोरी का माल खरीदने वाला चंदन ज्वेलर्स के दुकानदार धीरज कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।