एकंगरसराय: न्यू बाइपास स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे व्यवस्था पर उठे सवाल
ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत, रेलवे व्यवस्था पर उठे सवाल एकंगरसराय (नालंदा)। नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पोल संख्या 35/3 के समीप करीब चार बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।