अनगड़ा: सनम फॉल से स्कूटी चोरी
Angara, Ranchi | Oct 3, 2026 सनम फॉल से स्कूटी हुई चोरी गंगाघाट स्थित सनम फॉल से शनिवार दोपहर स्कूटी चोरी हो गई। नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार निवासी निखिल गोप दोस्तों के साथ सनम फॉल घूमने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्कूटी गंगाघाट रेलवे स्टेशन के किनारे खड़ी की थी। फॉल से लौटने पर स्कूटी गायब मिली। घटना की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है।