महोबा: सुभाष नगर में पड़ोसी की कथित दबंगई से परिवार दहशत में, पथराव का वीडियो हुआ वायरल, एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 सुभाष नगर मोहल्ले में एक परिवार ने पड़ोसी पर पथराव और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता अनीता के अनुसार, पड़ोसी रमेश रैकवार और उसकी मां आए दिन विवाद करते हैं। विरोध करने पर घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।