भदेसर: भादसोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात ANTF का बड़ा एक्शन, धावा और प्रिंस ने डोडा चूरा पकड़कर तस्करों की चालें की फेल
एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भादसोड़ा थाना इलाके में देवनारायण होटल के पास एएनटीएफ की टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। टीम को देखकर तस्करों ने नशे का माल छुपाकर बचने की कोशिश की लेकिन के नाइन स्क्वाड के श्वान धावा ने मिनटों में पूरा खेल खोल दिया। बैग में छुपाया गया डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई की म