द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पर 7.8 करोड़ का 10 किलो सोना जब्त, दो कश्मीरी यात्री गिरफ्तार
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने करोड़ों की कीमत का गोल्ड जप्त किया है। इस मामले में 2 हवाई यात्रियों को भी गिरफ्तार किया है। कस्टम की टीम ने 10 किलो सोने के सिक्कों को जप्त किया है, जिनकी कीमत 7 करोड़ 80 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। यह दोनों पैंट में लगे तस्करी के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए वेस्ट बेल्ट में सोने को छिपा कर लाए थे।