द्वारका: द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 3000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने लग्जरी गाड़ी कोरोला में बॉर्डर पार से शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए 3000 क्वार्टर शराब का बरामद किया है। इस मामले में लग्जरी गाड़ी को भी जप्त किया गया है और सुनील उर्फ आकाश नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जो नांगलोई के विशाल गार्डन इलाके का रहने वाला है।