दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जतिन नरवाल,डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के साथ बूथ का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान इलाके के एसएचओ और जिला के कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। वह संवेदनशील बूथ के अंदर पहुंचकर वहां का जायजा लिया और देखा कि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं।