द्वारका: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने मोबाइल लूट मामले में एक शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
द्वारका साउथ थाना की पुलिस टीम ने आईफोन लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नितिन के रूप में हुई है। यह सेक्टर एक द्वारका का रहने वाला है। 22 दिसंबर को इसने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था।