मेरठ: भानवपुर पुलिस की बिजली के तार चोरी करने वाले चोरों से मुठभेड़, एक घायल, 4 गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी हिरासत में
Meerut, Meerut | Sep 5, 2026 मेरठ में भावनपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण ने विद्युत तार व उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित आमिर उर्फ गोल्डन के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी भावनपुर भेजा गया। पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया है।