सदर: काशी स्पोर्ट्स सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, 250 किसानों ने दर्ज कराई आपत्तियां
राजातालाब तहसील सभागार में सोमवार को नई अर्बन टाउनशिप/काशी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के तहत प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में गंजारी, हरसोस और हरपुर गांव के करीब 250 किसान एकत्रित हुए। किसानों ने एसडीएम के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।