रामगढ़: मंशीरपुर गांव में पेयजल संकट गहराया, आक्रोशित महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्या लगभग एक वर्ष से बनी हुई है
Ramgarh, Alwar | Jul 9, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मंशीरपुर गांव में लंबे समय से बनी पेयजल संकट की समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों महिलाएं रामगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और एसडीएम सुभाष यादव की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि जीतू सैनी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।