नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से किसान परेशान, भाकियू संयुक्त मोर्चा ने दी चेतावनी
नौगांवा सादात क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के विभिन्न गुटों और संयुक्त मोर्चे ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। किसानों का आरोप है कि ये मीटर न केवल उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ रहे हैं, बल्कि तकनीकी खामियों के कारण उनकी खेती और दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर रहे हैं।