देेेवरिया: डीएम ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा,दिए आवश्यक निर्देश
Deoria, Deoria | Sep 12, 2024 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज सायं कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के अगस्त माह के मासिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण शासन की मंशानुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।बैठक में जिलाधिकारी ने भू-राजस्व वसूली, राजस्व वसूली, लंबित न्यायिक वाद, स्टांप वाद, चकबंदी न्यायालय के कार्य, खतौनियों के दाखिले की स्थिति को जाना।