देेेवरिया: सीडीओ ने रामपुर कारखाना ब्लॉक में आयोजित चिन्हीकरण शिविर का किया निरीक्षण
Deoria, Deoria | Sep 12, 2024 जिले में साठ वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों और दिव्यांगों के लिए वयोश्री योजना के तहत सहवर्ती उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत चश्मे, श्रवण यंत्र, बैसाखी, कृत्रिम दांत सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से एलिम्को द्वारा किया जा रहा है।