गोरखपुर: मछलियों की मौत से बदरंग हुई नदी, बाल्टी-बोरा लेकर नदी पहुंचे लोग, जलीय जीवों पर संकट गहराया
गोरखपुर के भटहट क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल डुमरी नंबर-1 गांव से होकर गुजरने वाली चिलुआताल नदी में अचानक बड़ी संख्या में मछलियां मरकर पानी के ऊपर तैरने लगीं। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई और मरी हुई मछलियों को पकड़ने की होड़ मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह से ही नदी में मछलियां तड़प-तड़प कर मरने लगीं। कुछ ही देर में सै