मोतिहारी: मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 40 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 40 लीटर देसी शराब के साथ एक बाईक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा बलुवा चौक के समीप वाहन जांच की जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने रोक कर जांच किया जहां बाइक का वैध कागज नहीं मिला। सत्यापन में बाइक चोरी का प्रतीत हुआ। इसी दौरान तेल की टंकी, डिक्की व सीट के अंदर से 40 लीटर देसी शराब बरामद की गई।