देवीपुर: शुक्रवार रात 8 बजे एक महिला को विषैले सांप ने काटा, हालत गंभीर
शुक्रवार की रात तकरीबन 8:00 बजे एक महिला को विषैला सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई घटना की जानकारी उनके परिजन को होते ही उसे इलाज के लिए शुक्रवार की रात तकरीबन 10:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।