कोल: रोरावर में कक्षा 9 के छात्र के साथ बेवजह अन्य दबंग छात्रों ने की मारपीट, घायल छात्र के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके के जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र को शनिवार की दोपहर मारपीट कर चोटिल कर दिया। हमलावरो में एक कक्षा 10 का निलंबन था और उनके अन्य साथी शामिल बताए गए हैं। घटना को स्कूल के पीछे ले जाकर अंजाम दिया। छात्र का आरोप ये भी है कि पूर्व में भी उसके साथ घटना हो चुकी है।