कोल: सिविल लाइन में नगर सफाई मजदूर संघ मनाएगा धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 अलीगढ़। नगर निगम अलीगढ़ के नगर सफाई मजदूर संघ के कैंप कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि भगवान जी का प्रकटोत्सव नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।