कोल: अलीगढ़ में नगर निगम की टीम ने डेयरी संचालकों पर की कार्रवाई, ₹63000 का लगाया जुर्माना
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 अलीगढ़ में अवैध डेयरी संचालको द्वारा गोबर व गंदगी सड़क व नालियों में बहाने के कारण सफ़ाई व्यवस्था में आ रही बाधा हो देखते हुए शनिवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पर डेयरी संचालकों पर कार्यवाई करते हुए ₹63000 का भारी जुर्माना वसूल किया।