हज़ारीबाग: हजारीबाग डेंटल कॉलेज में कैंटीन सुपरवाइजर का शव मिला, संदिग्ध मौत से हड़कंप
हजारीबाग डेंटल कॉलेज परिसर में कैंटीन सुपरवाइजर विकास कुमार सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के समय कमरे में मौजूद दो लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।