संभल: जनपद संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जरूरी नंबर वितरित किए
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं के बारे में जागरूक करने को लेकर पंपलेट बांटे गए साथ ही जरूरी नंबरों के बारे में जानकारी दी।