चित्रकूट मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1/2 में रेलवे ट्रैक में पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा जान देने के लिए ट्रैक पर कूदी पत्नी मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो का जहां घुमंतू जाति के पत्नी और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे नाराज महिला जान देने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच रेलवे ट्रैक पर कूद गई और रेलवे ट्रैक पर लेट गई यह देख पत्नी को बचाने के लिए पति भी रेलवे ट्रैक में उतर गया और दोनों के बीच काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है जिनको देखने के लिए यात्रियों की भीड़ जमा हो गई वहीं जानकारी होते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच कर रेलवे ट्रैक में उतरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और दोनों को रेलवे ट्रैक से बाहर जाने को कहा तब जा कर युवक पत्नी को किसी तरह से पकड़कर स्टेशन परिसर से बाहर के ले गया