बहोरीबंद: ग्राम महगवा में सार्वजनिक जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध पर महिलाओं से अभद्रता
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील के ग्राम अमगवां के पोषक ग्राम महगवा में सार्वजनिक चबूतरे पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। विरोध करने पर महिलाओं से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम बहोरीबंद को ज्ञापन सौंपकर बताया कि खसरा नंबर 27 और 28 की सार्वजनिक भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है।