ढीमरखेड़ा: ढ़ीमरखेड़ा विकासखंड के कोठी में अश्वगंधा पर बीज वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, खेती की हुई शुरूआत
विकासखंड ढ़ीमरखेड़ा के कोठी गांव में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खेती में नवाचार के तहत आत्मा योजना अन्तर्गत औषधीय फसल अश्वगंधा का बीज वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम मे आत्मा योजना अन्तर्गत चिन्हित 26 किसान और मानव जीवन विकास समिति द्वारा चिन्हित 100 किसानों की भागीदारी रही।