सासनी: शमशान में अंधेरा होने के कारण जनरेटर मंगाकर व्यक्ति के शव का किया गया अंतिम संस्कार, लाखों रुपये की सुविधाएं दिखीं बदहाल
Sasni, Hathras | Aug 20, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड स्थिति शमशान में एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान अंधेरा होने से शमशान में सुविधाओं के नाम पर खर्च किए गए लाखों रुपए को लेकर जिम्मेदारों पर सवाल उठने लगे हैं। इगलास रोड शमशाम में अंतिम संस्कार के समय अंधेरा होने पर लोगों ने जनरेटर मंगवाकर उजाला कराया तब जाकर व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया।