हाजीपुर: वैशाली: PNG कनेक्शन विस्तार कार्य जारी, LPG, पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता: जिला आपूर्ति पदाधिकारी
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली द्वारा बताया गया कि इस जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूर्णतः सामान्य है।