कोंडागांव: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, महिला सहायता सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर
महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा के तहत आज गुरुवार को सखी वन स्टॉप सेंटर कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तथा सचिव गायत्री साय द्वारा दोपहर 2 बजे किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली और सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था।