हनुमानगढ़: जिला अस्पताल के बाहर हिंसा का तांडव, लग्जरी कार को फूंका, लखूवाली में मारपीट के बाद अस्पताल तक पहुंचा विवाद
लखूवाली गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। महिला समेत दो लोगों के साथ मारपीट की घटना के बाद घायल उपचार के लिए बुधवार देर रात्रि को टाउन स्थित राजकीय जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी उनका पीछा करते हुए अस्पताल पहुंच गया। हालांकि अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ देखकर मारपीट के आरोपित वहां से भाग निकले।