बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में 22 और पीजी विषयों के NEP आधारित सिलेबस को मिली मंजूरी
Bodh Gaya, Gaya | Jul 10, 2026 बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय की विद्वत परिषद ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में आयोजित आपात बैठक में 22 और स्नातकोत्तर विषयों की एनईपी-2020 आधारित पाठ्यचर्या को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में एनईपी आधारित पीजी सिलेबस वाले विषयों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।