जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंगलवार देर रात बारात के दौरान टेंट-समियाना में काम कर रहे मजदूरों और बारातियों के बीच विवाद के बाद मारपीट व चाकूबाजी हो गई। घटना में तीन मजदूर समेत कई बाराती घायल हो गए। सभी घायलों को रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में भर्ती कराया गया।