सिरदला: अकेली शिक्षिका की अस्मिता से खिलवाड़, मामला बाजार में गूंजा, फिर 'पंचायती' में थूक चटवाकर मांगी माफी
Sirdala, Nawada | Apr 13, 2026 सिरदला बाजार इन दिनों एक ऐसी घटना को लेकर सन्न है, जिसने समाज की सोच और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बीपीएससी पास शिक्षिका, जो अपने सपनों को लेकर घर से दूर किराए के मकान में रह रही थी, उसके साथ कथित छेड़छाड़ की घटना ने पूरे बाजार को झकझोर दिया है। जानकारी सोमवार को 12 बजे प्राप्त।