हुज़ूर: खरीफ फसलों के MSP में भारी वृद्धि, किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Huzur, Bhopal | May 14, 2026 केंद्र सरकार ने विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।