दरभा: पखनार में जादू-टोना के शक में दो भाइयों द्वारा की गई हत्या, डॉक्टर दिनेश मिश्र ने इसे बताया अमानवीय
Darbha, Bastar | May 13, 2026 बस्तर के दरभा थाना अंतर्गत पखनार गांव में अंधविश्वास के चलते एक ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। यहां आयतु और सुखराम मड़कामी नामक दो भाइयों ने जादू-टोना की आशंका में मंगलू मंडावी पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।