किशनगंज: लगातार चौथी बार अध्यक्ष बने गिरधारी लाल कुशवाह
जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली भंवरगढ कस्बे के महादेव मंदिर परिसर में श्री शिव शक्ति कुशवाह समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गत वर्ष का आय-व्यय विवरण समाज बंधुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सर्वसम्मति से गिरधारी लाल कुशवाह को लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवनिर्मित मंदिर भवन की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने पर चर्चा हुई।