कांके: सीएम आवास में ईडी की पुछताछ के बाद सीएम ने जेएमएम कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कहा हम नहीं झुकेंगे
Kanke, Ranchi | Jan 21, 2024 सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की बीते शनिवार देर शाम तक लगभग सात घंटे पूछताछ चली, ईडी की पुछताछ के बाद सीएम आवास से सीएम हेमंत सोरेन पैदल ही बाहर निकले. जिसके बाद उन्होंने जेएमएम कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं. हम ना कभी झुके हैं न डरे हैं. हेमंत सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा।