ग्वालियर गिर्द: शहर में प्रतिबंध के बावजूद चल रहे वाहन धुलाई केंद्र, केवल एक सील
निगम प्रशासन को जल संरक्षण के मकसद से वाहनों की कमर्शियल धुलाई बंद करना पड़ी है।फिर भी लोग चोरी छुपे वाहनों की धुलाई कर रहे है।ऐसे ही एक धुलाई केंद्र पर शिंदे की छावनी में अचानक छापामार कार्रवाई की गई और इसे सील कर दिया गया वहां के उपकरण भी जप्त कर लिए गए है।निगम के मदाखलत अमले ने शहर में चेकिंग अभियान भी चलाया है।