लोहरदगा: लोक आस्था का महापर्व छठ: प्रकृति, कृतज्ञता और सामाजिक एकता का प्रतीक - पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव
लोक आस्था, पवित्रता तथा सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर गुरुवार शाम 5:00 पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा स्थित सिठियो कोयल नदी पर बने छठ घाट का फीता काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात डॉ रामेश्वर उरांव ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोहरदगा सहित झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।