लोहरदगा: लोहरदगा जिले के छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
लोहरदगा जिले के विभिन्न छठ घाट पर व्रतियों ने गुरुवार शाम 5:15 अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के पहले दिन का अर्घ्य पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ संपन्न हुई। शुक्रवार की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को व्रतियों द्वारा अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिनों का छठ पूजा अुष्ठान पारन के साथ संपन्न हो जाएगा।