कोलारस: किसान नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार जमानत नहीं मिलने पर परिजनों ने SDM को ज्ञापन सौंप कर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के पुलिस ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के 6 पदाधिकारियों सहित सदस्यों को शान्ति भांग की धारा लगाकर जेल भेज दिया है। जिनकी जमानत गुरुवार को भी नहीं हो सकी है। गुरुवार को पदाधिकारियों और सदस्यों के परिजनों ने इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम से की है।