कोलारस: गुना-शिवपुरी फोर लाइन हाइवे पर गांधी पेट्रोल पंप के पास शराब के नशे में धुत्त चालक ने कंटेनर को लगाया आड़ा, जाम के हालात
कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोर लाइन हाइवे स्थित गांधी पेट्रोल पंप के पास गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक को शराब के नशे में धुत्त चालक ने रोड पर आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया। इस वजह से हाइवे पर जाम के हालात निर्मित हो गए, जिसके बाद राहगीरों ने तत्काल कोलारस पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को ज़ब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।