कोलारस: सिंघराई रोड पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक सहित दो लोग हुए घायल
कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंघराई रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।