कोलारस: कोलारस बाईपास पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी कार, कार सवार हुए मामूली घायल
कोलारस कस्बे के पास मंगलवार की सुबह फोरलेन हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के बीच गड्ढे में उतरकर फंस गई। इस घटना में कार सवार परिवार को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का रहने वाला परिवार दादरा नगर हवेली से इंदौर होते हुए कार क्रमांक DD01A0204 में सवार होकर बाराबंकी वापस लौट रहे थे।