भदानीनगर पुलिस ने शुक्रवार को भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा डी निवासी फरार वारंटी के घर ढोल बजाकर इस्तेहार चिपकाया है। बताया गया कि वारंटी धर्मेन्द्र पांडेय पर पतरातू/भदानीनगर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहर केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। जिसके बाद कोर्ट से इस्तेहार जारी किया गया। आरोपी के घर इस्तेहार चिपका कर तामिला कराया गया।