जमुनहा: महादेवा सलारपुर में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता महिला का शव
हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के महादेवा सलारपूर मे मंगलवार शाम को किसी बात को लेकर विवाहिता महिला ने फांसी लगा ली जिससे विवाहिता महिला की मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।